हिमाचल प्रदेश

Shimla: हिमाचल के रामपुर में रात को फटा बादल, घर छोड़कर भागे लोग

Bharti Sahu 2
17 Aug 2024 7:16 AM IST
Shimla: हिमाचल के रामपुर में रात को फटा बादल, घर  छोड़कर भागे लोग
x
Shimla: हिमाचल प्रदेश में बीती रात को बारिश Shimla Rains से एक बार फिर से तबाही हुई है. शिमला जिले के रामपुर की तकलेच पंचायत के अंतर्गत डमराली में बादल फटा और घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घरों को छोड़कर भाग गए. शुक्रवार रात करीब 10 बजे उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी नोगली पहुंचे और यहां पर डीसी ने डमराली में फटे बादल से नाले में बढ़े पानी की स्थिति का जायजा लिया.
डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि इस घटना से अभी तक जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. सुबह मौके का निरीक्षण करेंगे. जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिलहाला, डमराली नाले में बादल फटने से तकलेच-रामपुर मार्ग खोलटी नाले के पास पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. जिस वक्त यह सैलाब आया तकलेच वासियों ने इस नाले की गड़गड़ाहट साफ सुनी. लोग घरों से बाहर निकल गए.
Next Story