- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: कार अनियंत्रित...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, शिक्षक की मौत
Sarita
5 March 2025 7:43 AM IST

x
Shimlaशिमला: रोहड़ू के न्यू बस स्टैंड के समीप शिकड़ी नदी पर बने पुल के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद ठाकुर पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह ठाकुर निवासी गांव आधल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। हादसे के समय मौके पर मौजूद रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल निवासी गांव बटाडी, डाकघर आधल तहसील रोहड़ू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीती रात करीब 8 बजे जब वह न्यू बस स्टैंड पर शिकड़ी पुल के पास था तो बाईपास रोड चिड़गांव से एक ऑल्टो कार (एचपी 77-2828) मोनाल चौक की तरफ आई।
तेज गति से आ रही यह कार जब न्यू बस स्टैंड के समीप शिकड़ी पुल के पास पहुंची तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधी शिकड़ी नदी में जा गिरी। हादसा देख वहां लोग एकत्रित हो गए और कार चालक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गोविंद ठाकुर कंडा स्कूल में पीईटी के पद पर तैनात था। इस युवक की दुखद मौत से अधाल गांव में शोक की लहर है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
TagsShimlaकारनदीशिक्षकमौतShimlacarriverteacherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





