- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: अब ढली सब्जी...

x
Shimla: ढली सब्जी मंडी में ही अब सेब का कारोबार होगा। सेब सीजन के समाप्ति की ओर होने के कारण भट्टाकुफर फल मंडी को बंद करने की तैयारी है। मंडी में बचे आढ़ती भी अब अपना कारोबार समेटने की तैयारी में हैं। भट्टाकुफर फल मंडी में अब तक 11 लाख 33 हजार 401 सेब की पेटियों का कारोबार हुआ है। राज्य में सेब सीजन लगभग समाप्त हो गया है तथा अब बहुत ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही सेब का तुड़ान बचा है। अन्य स्थानों पर अब सेब सीजन समाप्त हो गया है। इस कारण भट्टाकुफर फल मंडी में अब दिन में एक या दो गाड़ी ही सेब लेकर पहुंच रही है। सेब की आमद कम होने के कारण अधिकांश आढ़तियों ने भट्टाकुफर फल मंडी से कारोबार समेट दिया है। यहां पर जो कुछ आढ़ती बचे हैं, वे भी अब यहां से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में हैं।
यहां पर अब कम सेब आ रहा है। इस कारण आढ़ती भट्टाकुफर फल मंडी में काम बंद कर रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों ने निर्णय लिया है कि सेब का कारोबार भी ढली सब्जी मंडी से ही करेंगे, क्योंकि इस बार सब्जियां भी कम आ रही हैं। भारी बारिश के कारण सेब के साथ-साथ सब्जी उत्पादकों को भी नुक्सान उठाना पड़ा है। इससे किसानों की सब्जियां भी बर्बाद हो गई हैं। मंडी में आलू सबसे अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा मटर, फ्रासबीन व शिमला मिर्च बहुत ही कम मात्रा में आ रही हैं। ऐसे में ढली मंडी में एक या दो गाड़ी सेब का कारोबार आसानी से किया जा सकता है।
बागवानों ने बाहरी राज्यों को भेजीं अधिक सेब की पेटियां
एपीएमसी शिमला व किन्नौर की मंडियों में सेब को कम रेट मिलने के कारण इस बार बागवानों ने बाहरी राज्यों को सेब की पेटियां भेजने में रुचि दिखाई। एपीएमसी शिमला व किन्नौर के तहत अब तक 1 करोड़ 75 लाख 27 हजार 786 सेब की पेटियां मंडी में पहुंची हैं, जिसमें से जिला शिमला से बाहर की मंडियों में 1 करोड़ 1 लाख 4 हजार 800 पेटियां बिकने को गई हैं। वहीं एपीएमसी की पराला मंडी में सबसे अधिक सेब की पेटियों का कारोबार हुआ। यहां पर 28 लाख 45 हजार 480 सेब की पेटियां बिकने के लिए आईं। इसी तरह भट्टाकुफर फल मंडी में अब तक इस सीजन में 11 लाख 33 हजार 401 सेब की पेटियों, मेहंदली में 23.30 लाख, शिलारू मंडी में 6.69 लाख तथा खड़ापत्थर फल मंडी में 1.02 लाख सेब की पेटियों का कारोबार हुआ है।
आढ़ती एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष प्रताप चौहान ने कहा कि इस बार बागवानों व आढ़तियों सभी के लिए सेब सीजन मंदा रहा। उन्होंने कहा कि अब सेब सीजन समाप्ति की ओर है। भट्टाकुफर फल मंडी में कारोबार अब बंद कर दिया जाएगा तथा जो थोड़ा बहुत सेब आएगा, उसे ढली सब्जी मंडी से ही बेचा जाएगा, क्योंकि इस बार सब्जी की पैदावार पर भी मौसम की मार पड़ी है तथा मंडी में बहुत कम सब्जी आ रही है। साथ ही अब भट्टाकुफर फल मंडी में पुलिस की ड्यूटी भी नहीं होगी।
TagsShimlaसेबकारोबारShimlaApplesBusiness जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





