हिमाचल प्रदेश

Shimla Accident: सैंज खड्ड में गिरा ट्रक, दो भाइयों की मौत

Sarita
21 Jan 2025 7:09 AM IST
Shimla Accident:  सैंज खड्ड में गिरा ट्रक, दो भाइयों की मौत
x
Shimla Accident: धामी-सुन्नी मार्ग पर सीमेंट सप्लाई लेकर जा रहा एक ट्रक सैंज खड्ड में गिर गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और विनोद कुमार (37) पुत्र बाबूराम निवासी गांव ठेरा डाकघर परनू तहसील अर्की जिला सोलन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात दोनों भाई ट्रक नंबर एचपी 11 ए-2877 में सीमेंट सप्लाई लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब ट्रक बागीपुल में बैजू गांव के पास पहुंचा तो चालक दिनेश कुमार वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन 200 मीटर नीचे सैंज खड्ड के किनारे जा गिरा। यह हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे का बताया जा रहा है।
ट्रक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुन्नी थाना पुलिस को सूचना दी। एएसआई रामलाल की अगुवाई में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और देर रात मौके पर पहुंची। इस दौरान अंधेरा होने के कारण पुलिस टीम को दोनों की तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गहरी खाई होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर तलाश जारी रखी। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात दोनों भाई ट्रक नंबर एचपी 11 ए-2877 में सीमेंट की सप्लाई लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब ट्रक बागीपुल में बैजू गांव के पास पहुंचा तो चालक दिनेश कुमार वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन 200 मीटर नीचे सैंज खड्ड के किनारे जा गिरा।
यह हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे का बताया जा रहा है। ट्रक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुन्नी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम एएसआई रामलाल के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई और देर रात ही मौके पर पहुंच गई। इस दौरान अंधेरा होने के कारण पुलिस टीम को दोनों की तलाश करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गहरी खाई होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर तलाश जारी रखी।
Next Story