- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: गहरी खाई में...

x
Shimla शिमला: जिला किन्नौर के किन्नौर गेट चौरा के पास शनिवार को एक युवक की गहरी खाई में गिर जाने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम वचन (30) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक राम वचन रल्ली में राजीव कुमार के पास चालक था तथा आज जब वह अपने 2 साथियों के साथ रतनपुर से वापस रिकांगपिओ आ रहा था। इस दौरान जब वह साथियों के साथ किन्नौर गेट चौरा के पास एनएच के किनारे खाना खाने बैठा था तो उसी समय वहां पर उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सड़क मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन भावानगर चौकी प्रभारी अनिल नेगी तथा एएसआई रवि कुमार की अगुवाई में रैस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं तथा स्थानीय लोगों की सहायता से लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गहरी खाई से निकालकर सड़क मार्ग पर लाया गया। वहीं एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि चौरा गेट के पास झारखंड निवासी की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने इस बारे परिजनों को सूचित कर दिया है तथा युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।
TagsShimlaखाईयुवकमौतShimlagorgeyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





