- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: करंट लगने से...

x
Shimla शिमला: उप तहसील हलोग धामी के अंतर्गत आने वाले सोलहमिल स्थान पर बिजली का झटका लगने से हरविंदर सिंह पुत्र रविंदर सिंह गांव ट्रिपल, डाकघर देहरा जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विद्युत उपमंडल हलोग धामी में बतौर टीमेट कार्यरत था। मृतक की उम्र करीब 29 वर्ष थी तथा करीब डेढ़ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूत्रों के अनुसार हरविंदर सिंह एक घर में नया मीटर लगाने गया था जहां ऊंचाई से फिसलने के कारण हरविंदर का हाथ एलटी लाइन से टकरा गया।
हरविंदर को जोरदार बिजली का झटका लगा तथा वह जमीन पर गिर गया, जिससे हरविंदर के सिर के पिछले हिस्से व नाक पर भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत हरविंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग धामी पहुंचाया जहां डॉ. मोनिका ने हरविंदर की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी धामी के प्रभारी राजेश पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
TagsShimlaकरंटकर्मचारीमौतShimlaelectric shockemployeedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





