हिमाचल प्रदेश

Shimla: 2 वाहनों में जोरदार टक्कर, 2 घायल

Sarita
22 Feb 2025 7:10 AM IST
Shimla:  2 वाहनों में जोरदार टक्कर, 2 घायल
x
Shimla शिमला: राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर शोघी बाजार के समीप फूड प्लाजा के सामने दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां शिमला की ओर से आ रही सिटी होंडा कार (number-HP64A.8808) और जीप (number-HP63E.0377) की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शोघी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें यहां से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम ने यहां जाम खुलवाया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story