- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: चिट्टे के साथ...

x
Shimla शिमला: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत स्पेशल सेल की टीम ने कुमारसैन थाना के अंतर्गत संपर्क मार्ग पर चेक पोस्ट स्थापित कर एक वाहन से 2 लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की एक टीम नशा तस्करी को लेकर क्षेत्र में गश्त पर निकली हुई थी और जब यह टीम बीथल-कोटगढ़ संपर्क मार्ग पर थी तो इस दौरान एक वाहन (नंबर-एचपी95-2781) यहां आया, जिसे जांच के लिए रोका गया।
इसमें 2 लोग सवार थे, जिनकी पहचान जोगिंदर मेहता (39) निवासी गांव व डाकघर शमथला तहसील कुमारसैन और संजीव मेहता (45) निवासी गांव व डाकघर खराहन तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। स्पेशल सेल की टीम ने इनके कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनके संबंधों की जांच शुरू कर दी है।
TagsShimlaचिट्टे2 गिरफ्तार Shimlachitta2 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





