हिमाचल प्रदेश

चोरी के आरोपी की मौत से सनसनी, कालाअंब थाने में दो पुलिस कर्मचारी निलंबित

Saba Naaz
23 Jun 2025 10:33 AM IST
चोरी के आरोपी की मौत से सनसनी, कालाअंब थाने में दो पुलिस कर्मचारी निलंबित
x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के कालाअंब पुलिस थाने में चोरी के आरोप में बंद हरियाणा के एक युवक की रविवार को हिरासत के दौरान कथित मौत का मामला सामने आया है।
युवक को शनिवार को पुलिस ने ट्रांसफार्मर आदि के तार चोरी करने के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कंबल के बॉर्डर से आत्महत्या की है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने इस मामले में ड्यूटी में कोताही बरतने पर थाने के दो पुलिस कर्मियों छोटे मुंशी और जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा थाने में तैनात एक गृह रक्षक को वापस भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में ज्यूडिशियल जांच बिठा दी गई है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
एसपी ने बताया कि कालाअंब थाना पुलिस ने अप्रैल-मई में ट्रांसफार्मर आदि के तार चोरी करने के मामले में हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी अजय (36) को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। पुलिस को करीब 3:30 बजे जानकारी मिली कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि युवक ने लॉकअप में कंबल के बॉर्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मृतक युवक के माता-पिता नहीं हैं, जबकि एक भाई बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और शायद नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
Next Story