हिमाचल प्रदेश

सर्च ऑपरेशन जारी, हिमाचल की गोविंद सागर झील में डूबे 7 युवक

Gulabi Jagat
1 Aug 2022 11:55 AM GMT
सर्च ऑपरेशन जारी, हिमाचल की गोविंद सागर झील में डूबे 7 युवक
x
ऊना, 01 अगस्त : हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद सागर में कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के समीप 7 लोगों के डूबने की आशंका है। हादसा, 3ः45 से 4ः00 बजे के बीच का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है।
सुरक्षित बचे युवक
शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली के बनूड गांव के रहने वाले 11 लोग बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बाबा गरीबदास मंदिर के नजदीक गोविंदसागर झील में नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए।
डूबने वालों की पहचान रमन पुत्र लाल चंद, पवन पुत्र सुरजीत राम, अरुण पुत्र रमेश कुमार, लव पुत्र लाल चंद, लखवीर पुत्र रमेश कुमार, विशाल पुत्र राजू, शिवा पुत्र अवतार सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि डूबने वालों में दो सगे भाई हैं। शुरूआती जानकारी ये भी है कि 11 युवक झील में नहाने उतरे थे, इसमें से चार युवक सुरक्षित बाहर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई हैं।
गौरतलब है कि हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण मैदानी इलाकों में नदियों के जलस्तर में अचानक इजाफा हो जाता है।
Next Story