- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Samba : दर्दनाक हादसा,...
हिमाचल प्रदेश
Samba : दर्दनाक हादसा, कंक्रीट मिक्सर मशीन की चपेट में आया मजदूर
Sarita
6 Jun 2025 12:59 PM IST

x
Samba सांबा: सांबा के चीची देवी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हाईवे का निर्माण कर रहे एक मजदूर की मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान आलम पुत्र जुल्फिकार निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर कंक्रीट की दीवार का निर्माण किया जा रहा था।
जैसे ही कंक्रीट मिक्सर लेकर वाहन साइट पर पहुंचा तो मिट्टी ढहने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया। इस दौरान मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsSambaहादसाकंक्रीट मिक्सर मशीनचपेटमजदूरSambaaccidentconcrete mixer machinetrappedworkerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





