- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Samba : ड्रग माफिया का...

x
Samba साम्बा : साम्बा जिले में नकली करंसी के एक मामूली दिखने वाले मामले ने अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने एक आरोपी (फैक्टरी ड्राइवर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.937 किलो कोकीन जैसे नशीले पदार्थ की बरामदगी की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 19.37 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
मामले की शुरुआत 3 फरवरी, 2026 को उस समय हुई, जब पंजाब नैशनल बैंक, बाड़ी ब्राह्मणा शाखा में 9000 रुपए के नकली नोट जमा कराए गए। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एफ.आई.आर. नंबर 59/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल मोहम्मद पुत्र गुलाम रसूल, निवासी डिगियाना आश्रम के पास, जम्मू (वर्तमान निवासी जलालाबाद, सुंजवां) के रूप में हुई। आरोपी पेशे से चालक है, लेकिन उसके बैंक खातों में लाखों रुपए की संदिग्ध राशि मिलने से पुलिस को किसी बड़े आपराधिक नैटवर्क की आशंका हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी के बैंक खातों में 20 लाख से अधिक राशि पाई गई है।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जिंदल कोको फैक्टरी, बाड़ी ब्राह्मणा स्थित गैरेज से 2 पैकेट कोकीन बरामद किए, जिन्हें बेहद पेशेवर तरीके से छिपाया गया था। पुलिस का मानना है कि यह स्थान ड्रग्स की अस्थायी स्टोरेज और सप्लाई प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी जगह पर वह नशे की खेप छिपा कर रखता था और नशा तस्करों को सप्लाई करता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन की बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि इसके पीछे संगठित ड्रग माफिया नैटवर्क सक्रिय है, जिके तार जम्मू, पंजाब और अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती इलाकों से जुड़े हो सकते हैं। बरामद नशीले पदार्थ को स्थानीय युवाओं में खपाने की साजिश से भी इंकार नहीं किया जा रहा। पूरी कार्रवाई मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई और मामले में एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस अब आरोपी के फोन कॉल डिटेल्स, डिजिटल ट्रांजैक्शन, बैंकिंग नैटवर्क और संभावित हैंडलर्स व फाइनैंसरों की कड़ियां खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी लड़ाई की शुरुआत है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बड़े खुलासे संभव हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और जांच लगातार जारी है।
TagsSambaड्रग माफियाभंडाफोड़drug mafiabust जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





