हिमाचल प्रदेश

झांसा देकर कबाड़ी से लूटपाट, पुलिस में मामला दर्ज

Gulabi Jagat
12 Jun 2022 4:36 PM IST
झांसा देकर कबाड़ी से लूटपाट, पुलिस में मामला दर्ज
x
इस दौरान उन्होंने उससे मारपीट की और स्क्रैप के जितने पैसे थे उन्हें लूट लिया
नगरोटा सूरियां: विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत कथोली के ब्लोहड़ गांव के स्क्रैप का काम करने वाले व्यक्ति को 2 लुटेरों ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में दिनदहाड़े लूट लिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह शनिवार सुबह लोगों के घरों से स्क्रैप इकट्ठा कर नगरोटा सूरियां में व्यापारी को देने आया था। स्क्रैप देकर जैसे ही वह घर जाने लगा तो सड़क पर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने अपने घर का स्क्रैप देने की बात कही और उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठा कर बलदोआ के पास सुनसान जगह पर ले गए।
इस दौरान उन्होंने उससे मारपीट की और स्क्रैप के जितने पैसे थे उन्हें लूट लिया। पीड़ित जैसे-तैसे नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने कर्रवाई करते हुए नगरोटा सूरियां बाजार में सड़क किनारे की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। उधर, पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के प्रभारी अविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही लुटेरे युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। नगरोटा सूरियां में दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस हो जाए तभी लुटेरों तक पहुंचा जा सकता है।
Next Story