हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दुगर्म क्षेत्रों के मार्गों की सुधरेगी हालत, पीएमजीएसवाई तीन के तहत मिलेंगे 3200 करोड़

Renuka Sahu
8 Sep 2022 3:52 AM GMT
Roads of difficult areas of Himachal will improve, 3200 crores will be available under PMGSY 3
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों की 45 सडक़ें 422 करोड़ से अपग्रेड की जाएंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों की 45 सडक़ें 422 करोड़ से अपग्रेड की जाएंगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 45 सडक़ों के लिए 422 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इन 45 सडक़ों को अपग्रेड करने के लिए प्रशासनिक और टेक्नीकल मंजूरी दे गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा सडक़ों को अपग्रेड करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश में पीएमजीएसवाई तीन के तहत मिलेंगे 3200 करोड़ से 3125 किलो मीटर दूरी की सडक़ें अपग्रेड की जाएंगी। इसमें 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा, जबकि 10 प्रतिशत बजट प्रदेश सरकार खर्च करेगी। प्रधानमंत्री ग्रामिण सडक़ योजना के तहत प्रदेश की दस साल पुरानी सडक़ें अपग्रेड की जाएंगी। इससे पहले पीएमजीएसवाई दो के तहत प्रदेश में 19000 किलो मीटर दूरी की सडक़ें अपग्रेड की जा चुकी हैं।

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव भरत खेड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना तीन के तहत प्रदेश की 45 सडक़ों को अपग्रेड करने के लिए 422 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। भरत खेड़ा ने बताया कि प्रदेश में धर्मशाला मंडल की आठ, मंडी की आठ, हमीरपुर मंडल की छह और शिमला मंडल की 23 सडक़ें अपग्रेड की जाएंगी। इसमें डलहौजी, तीसा, जयसिंहपुर, मनाली, कल्पा, निरमंड, काजा, धर्मपुर-मंडी, सराहन, रोहडू, राजगढ़, संगढ़ाह क्षेत्र की सडक़ें अपग्रेड की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ये सडक़ें पांच मीटर चौड़ी होंगी और इन सडक़ों में 200 मीटर तक लंबे पुल भी बनाए जाएंगे।
पहाड़ी दरकने से जालंधर-मनाली एनएच बंद
सरकाघाट। जालंधर-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हुकल में पहाड़ी दरकने से यातायात बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसें फूल गई है। कारण यह है कि गुरुवार को दो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अनुराग ठाकुर के साथ-साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मपुर आ रहे हैं। ऐसे समय में शाम चार बजे सडक़ पर चट्टानों के गिरने से यातायात बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग के धर्मपुर मंडल के अधिशाषी अभियंता जयपाल नायक ने बताया कि सडक़ को जल्द खोल दिया जाएगा।
आज छोटी गाडिय़ों के लिए खुलेगा चक्की पुल
नूरपुर। मौसम अनुकूल रहा तो गुरुवार से हिमाचल -पंजाब राज्य को जोडऩे वाला महत्त्वपूर्ण चक्की सडक़ पुल दोपहिया व हलके वाहनों के लिए खुल जाएगा। एनएचएआई हलके वाहनों की आवाजाही की समीक्षा के बाद रविवार तक इस पुल को बड़े वाहनों के लिए भी खोलने की अनुमति दे सकती है। चक्की सडक़ पुल की सुरक्षा को लेकर एनएचएआई द्वारा चलाया गया अभियान बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। चक्की का पानी डायवर्ट कर प्रभावित पिल्लरों की सुरक्षा का कार्य जारी रहा। इस दौरान पिल्लरों के पास क्रेट लगाए जाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। वहीं, गहरी हो चुकी जगह पर पत्थर व मलबा आदि भरने का कार्य जारी रहा।
Next Story