हिमाचल प्रदेश

नादौन-अम्ब मार्ग पर सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

Shantanu Roy
9 Oct 2023 9:52 AM GMT
नादौन-अम्ब मार्ग पर सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत
x
नादौन। रविवार देर शाम नादौन-अम्ब मार्ग पर चमुखा गांव के निकट स्कूटी व बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गौरव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी घुमारवीं फार्मेसी काॅलेज कुहना से अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर नादौन की तरफ आ रहा था। वहीं अजय कुमार (35) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव भरोबड़ किटपल भी अपनी बाइक पर नादौन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अजय द्वारा बाइक को मोड़ते ही पीछे से स्कूटी पर आ रहे गौरव के साथ टक्कर हो गई। इससे दोनों दोपहिया वाहन सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे काॅलेज के अन्य छात्रों ने घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां अजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गौरव का उपचार चल रहा है। अजय कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नादौन पुलिस ने कांगड़ा की रक्कड़ पुलिस को दे दी है।
Next Story