- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Rampur: 29.28 ग्राम...
हिमाचल प्रदेश
Rampur: 29.28 ग्राम चिट्टा के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tara Tandi
8 Jan 2025 12:52 PM IST

x
Rampur रामपुर : रामपुर पुलिस ने एक युवक से 29.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जब रामपुर पुलिस की टीम झाकड़ी की तरफ गश्त पर थी, तो उसी दौरान रतनपुर मंडावली संपर्क मार्ग पर आने जाने वाली गाड़ियों को चैक कर रहे थे।
चैकिंग के दौरान गाड़ी एचपी 06सी 5354 के चालक विपिन गुप्ता पुत्र बालजी निवास वार्ड-3 रामपुर बुशैहर उम्र 27 वर्ष के कब्जा से 29.28 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद किया गया है।
वहीं नरेश शर्मा उप मंडल पुलिस अधिकारी रामपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विपिन गुप्ता के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है तथा आरोपी से मामले से जुड़े हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। नरेश शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में भी जांच की जा रही है।
TagsRampur 29.28 ग्राम चिट्टायुवक पुलिसकिया गिरफ्तारRampur 29.28 grams of chittayouth arrested by policeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





