छत्तीसगढ़
गौ रक्षकों ने ढाई KM तक पीछा कर गौ वंशों से लदे ट्रक को पकड़ा, इतने लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Jan 2025 12:44 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेश से गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है, जहां गौ रक्षकों ने बीती रात करीबन ढाई किमी तक पीछा कर गौ वंशों से लदे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. मामले में ट्रक ड्राइवर के अलावा दो हेल्परों को गिरफ्तार किया गया है.
गौ तस्कर पुलिस और गौ रक्षकों की नजरों से बचने के लिए गौ तस्कर आए दिन नए-नए तरीके इजाद करते रहते हैं. ताजा घटनाक्रम में गौ तस्करों ने ट्रक को तिरपाल से ढंककर ऊपर बोरी रखा हुआ था. अंदर गौ वंशों को भरे हुए थे.
यही नहीं मुख्य रास्ते से आने की बजाए गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के जरिए वे बलौदाबाजार से सिमगा की ओर जा रहे थे. लेकिन गौ रक्षकों को इसकी भनक लग गई थी. उन्होंने करीबन ढाई किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को रोकने में कामयाबी पाई.
गौ तस्करी का मामला सिमगा थाना में दर्ज किया गया है.ट्रक के अंदर पड़ताल करने पर 32 गौ वंशे पाए गए, जिन्हें ठूस-ठूस कर रखा गया था. मामले में ट्रक ड्राइवर सोनू पाल, हेल्पर इरशाद अंसारी और अनिल रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





