हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 19 अगस्त तक झमाझम बरसात, प्रदेश में आज और कल बारिश का अलर्ट

Renuka Sahu
14 Aug 2022 3:16 AM GMT
Rain in Himachal till August 19, rain alert in the state today and tomorrow
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 14 अगस्त को ओरेंज और 15 को यलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पानी, बिजली व संचार सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन हो सकता है। प्रदेश में एक सप्ताह में ही 320 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। इसी के साथ मानसून सीजन में नुकसान बढक़र 984 करोड़ रुपए हो गया है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 569 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 390 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

हिमाचल में 29 जून के बाद से मानसून सीजन के दौरान 191 लोगों की सडक़ हादसों, भू-स्खलन व बाढ़ की चपेट में आने इत्यादि से हो चुकी है। शमला जिला में सबसे ज्यादा 32 लोगों की जान जा चुकी है। मंडी में 24, बिलासपुर में 8, चंबा में 19, हमीरपुर में 9, कांगड़ा 18, किन्नौर में 3, कुल्लू में 25, लाहुल-स्पीति में 7, सिरमौर में 17, सोलन में 11 और ऊना में 16 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून सीजन के दौरान 342 लोग घायल और छह लंबे समय से लापता चल रहे हैं। मानसून की बारिश से 91 लोगों के मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए है, जबकि 311 को आंशिक क्षति हुई है। इनमें भी कई घर ऐसे है, जिनकी राते मकान क्षतिग्रस्त होने के भय में बीत रही हैं। इन 46 दिनों में 55 दुकानें, 16 लेबर शैड, 281 गोशालाएं और 28 घराट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे 9.77 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है।
Next Story