हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आज और कल बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 12 तक खराब रहेगा मौसम

Renuka Sahu
9 Oct 2022 3:51 AM GMT
Rain and snowfall alert in Himachal today and tomorrow, the weather will be bad till 12
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान हैं। प्रदेश की चोटियों पर जहां हल्के बर्फ के फाहें गिर सकते हैं, तो वहीं मध्यम पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 और 10 अक्तूबर को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। वहीं प्रदेश में 12 अक्तूबर तक मौसम के खराब रहने की पूर्वानुमान हैं। बारिश व बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढऩे के आसार हैं।

वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहा। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें भी हुई हैं। शिमला में शाम के समय धुंध छा जाने से दिक्कतें काफी बढ़ गई थी। धुंध के कारण विजिब्ल्टी काफी कम हो गई थी। विजिब्ल्टी घटने के कारण वाहन चालकों काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो बीते 24 घंटों के अंदर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गई है। नगरोटा सूरियां में 34 मिलीमीटर, घमरूर में 27, भराड़ी व गुलेर 12 मिलीमीटर, बैजनाथ में 10, कोटखाई में 09 और नाहना में 07 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई हैं।
बारिश व खराब मौसम के कारण प्रदेश में ठंड का मौसम फिर से लौट आया हैं। लोगों को अब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के केलंग में दर्ज किया गया। यहां का न्यूननतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किन्नौर जिला में कल्पा में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में 13.5, सुंदरनगर में 17.5 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 16.2, ऊना में 20.6, पालमपुर में 16, सोलन में 17, मनाली में 12.5, कांगड़ा व मंडी में 18.2 बिलासपुर में 21, हमीरपुर में 19.5 और चंबा में 17.6 न्यूननतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं अधिकतम तामपान शिमला में 17.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 27.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 28.1 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 28 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 27.4 डिग्री सेल्सियस और ऊना में 31.2 डिग्री सेल्सियस, धौला कुआं में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया हैं।
नुकसान का दौर जारी
हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मॉनसून सीजन में भी नुकसान का दौर जारी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश में 2 लोगों की सडक़ हादसों में मौत हुई हैं। यह मौतें ऊना जिला में हुई हैं। पोस्ट मॉनसून सीजन में प्रदेश में अब तक 18 लोगों की मौत हादसों में हो चुकी हैं। 2 लोग लापता हुए हैं और 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं बीते 8 दिनों में प्रदेश में 72 लाख रुपए का नुकसान हो चुका हैं।
Next Story