हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Khushboo Dhruw
28 March 2024 5:31 AM GMT
हिमाचल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
x
हिमाचल : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 31 मार्च तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने प्रभावित सभी चार जिलों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। विभाग ने पेड़ के नीचे खड़े न होने, बिजली के उपकरणों को बंद रखने सहित फसलों पर एंटी हेल नेट लगाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बुधवार रात से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो आगामी 24 से 36 घंटे तक निंरतर जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान चार जिलों में हल्के हिमपात की भी संभावना है।
कुल्लू, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और चंबा में हिमपात हो सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने और गर्ज से साथ औलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऊना, बिलासपुर और धौलाकुआं का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। तीन डिग्री सेल्सियस से ताजा बदलाव बीते 24 घंटे में दर्ज किया है। बुधवार को ऊना में सर्वाधिक गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान
शिमला 11.6, सुंदरनगर 14.8, भुंतर 14.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 16.6, ऊना 17.2, नाहन 17.0, केलांग 2.4 , पालमपुर 15.0,
सोलन 11.5, मनाली 10.2, कांगड़ा 17.1, मंडी 15.2, बिलासपुर 17.2, चंबा 15.5 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान
ऊना 31.4, बिलासपुर 29.4, मनाली 28.8, कांगड़ा 28.1, मंडी-चंबा 27.6, सोलन 26.0, सुंदरनगर 26.9, भुंतर 26.2, नाहन 25.5, धर्मशाला 24.1, शिमला 19.7, कल्पा 17.8, नारकंडा 15.8 और केलांग 8.7 डिग्री सेल्सियस
Next Story