हिमाचल प्रदेश

राहुल को मिस्टर, अलोपा को मिस मोक्ष का खिताब

Shantanu Roy
19 March 2026 5:32 PM IST
राहुल को मिस्टर, अलोपा को मिस मोक्ष का खिताब
x
सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय के स्प्रिंग फेस्ट 2026 में तीन बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज की भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की गईं। साथ ही इंडियन आइडल फेम अंमुश भारद्वाज की शानदार प्रस्तुति से शूलिनी के बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव मोक्ष में चार चांद लगा दिए। मोक्ष की शुरुआत युवराज सिंह स्टेडियम से हुई, जहां संगीत क्लब राग रंग ने अपने जीवंत उद्घाटन प्रदर्शन से माहौल बना दिया। छात्रों ने अपनी संस्कृति को पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुत किया और स्टेडियम को एक वैश्विक मंच में बदल दिया। योगानंद स्कूल ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड हैप्पीनेस ने फिर ध्वज संरचनाओं के साथ एक समन्वित योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया। अंकुश भारद्वाज के मंच पर आते ही उत्साह चरम पर पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश के कोटगढ़ के मूल निवासी उन्होंने इंडियन आइडल के प्रथम उपविजेता के रूप में राष्ट्रव्यापी पहचान हासिल की।
इसके बाद डीजे कार्निवोर का ईडीएम सेशन हुआ, इसके बाद मिस्टर और मिस मोक्ष के अंतिम दौर आयोजित हुआ जहां विजेताओं की घोषणा से पहले छात्रों ने एक फैशन शो प्रस्तुत किया। राहुल और अलोपा को क्रमश: मिस्टर और मिस मोक्ष 2026 का ताज पहनाया गया, जबकि प्रिंस और वान्या को क्रमश: मिस्टर और मिस पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया। अधिकाला क्लब ने प्रतियोगिता में और भी जोश भर दिया, जिसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चितकारा, सीजीसी मोहाली, बहरा विश्वविद्यालय, ग्राफिक एरा, रायत बहरा और डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने नृत्य, संगीत और अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर शूलिनी की पूर्व छात्रा वंदना शर्मा को समर्पित वुमन ऑफ सब्सटेंस पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिन्हें वंदना शर्मा मेमोरियल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा रीत साहनी ने अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों पर विजय पाने की कहानी के लिए छात्र वर्ग में जीत हासिल की, जबकि विधि संकाय की शनाया उपविजेता रहीं। संकाय वर्ग में फार्मास्युटिकल साइंसेज स्कूल की सहायक प्रोफेसर मोनिका प्रकाश विजेता घोषित हुईं, और बायोटेक्नोलॉजी स्कूल की एसोसिएट प्रोफेसर नितिका ठाकुर उपविजेता रहीं। प्रो. चांसलर विशाल आनंद, मार्केटिंग और इनोवेशन अध्यक्ष आशीष खोसला, ट्रस्टी और निदेशक निष्ठा शुक्ला आनंद और मुख्य शिक्षण अधिकारी डा. आशू खोसला ने पुरस्कार प्रदान किए।
Next Story