हिमाचल प्रदेश

समलोटी स्कूल की राधिका ने किया कमाल

Shantanu Roy
11 Oct 2023 5:57 PM IST
समलोटी स्कूल की राधिका ने किया कमाल
x
नगरोटा बगवां। 31वां बाल विज्ञान मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नगरोटा बगवां में संपन्न हुआ। मेले में 87 विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें 452 विद्यार्थियों सहित उनके साथ 200 एस्कॉर्ट टीचर ने भाग लिया। बाल विज्ञान मेले में इन्नोवेटिव साइंस मॉडल प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलोटी की दसवीं कक्षा की राधिका ने जगह बनाई। कई विद्यालयों को पछाडक़र सरकारी विद्यालय की राधिका की इस मेहनत और परिणाम के लिए प्रधानाचार्य नारायण दत्त शर्मा द्वारा बधाई दी गई। विज्ञान अध्यापक प्रदीप कुमार तथा अनुज कुमार के योगदान की भी सराहना की। अब राधिका जिला प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी।
Next Story