- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- DC ऑफिस के बाहर धरना,...
हिमाचल प्रदेश
DC ऑफिस के बाहर धरना, विधानसभा उपाध्यक्ष को संवैधानिक पद से हटाने की हो रही मांग, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Gulabi Jagat
21 May 2022 10:22 AM GMT
![DC ऑफिस के बाहर धरना, विधानसभा उपाध्यक्ष को संवैधानिक पद से हटाने की हो रही मांग, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी DC ऑफिस के बाहर धरना, विधानसभा उपाध्यक्ष को संवैधानिक पद से हटाने की हो रही मांग, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/21/1643847-cba-2.webp)
x
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
चंबा। चुराह कांग्रेस इकाई के विभिन्न संगठनों ने शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष को संवैधानिक पद से हटाने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। तदोपरांत इस मांग को लेकर एडीएम चंबा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
धरना प्रदर्शन की अगवाई कांग्रेस सेवा दल की चुराह इकाई के अध्यक्ष प्रकाश भूटानी ने की। प्रकाश भूटानी ने कहा कि गत रोज विधानसभा उपाध्यक्ष का एक स्कूली छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधानसभा उपाध्यक्ष ने असभ्य भाषा का प्रयोग भी किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष का इस तरह का कारनामा करने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी वे कई ऐसे मामलों में को लेकर चर्चा में रहे हैं।
Next Story