हिमाचल प्रदेश

जयराम रमेश पर लगाए केस को वापस लेंगे प्रो. प्रेम कुमार धूमल

Shantanu Roy
11 Oct 2023 11:05 AM GMT
जयराम रमेश पर लगाए केस को वापस लेंगे प्रो. प्रेम कुमार धूमल
x
शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जयराम रमेश के खिलाफ हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता प्रेम कुमार द्वारा मानहानि का केस 2015 में दायर किया गया था। इस केस को अब प्रेम कुमार धूमल वापस लेंगे। जयराम रमेश की प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर में हुई मुलाकात के बाद धूमल ने केस वापस लेने का फैसला किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने जयराम रमेश को कहा है कि अगर वह अपने द्वारा की गई गलती पर बुरा महसूस कर रहे हैं, खेद प्रकट करते हैं तो वह इस केस को आगे नहीं चलाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल भाजपा के वरिष्ठ नेता है।
उनकी छवि को जिस प्रकार से बिगाडऩे की कोशिश कांग्रेस के नेताओं ने की थी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश शनिवार रात लगभग नौ बजे दिल्ली से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात करने समीरपुर पहुंचे। दरअसल 2015 की पत्रकार वार्ता में जयराम रमेश ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के ऊपर आरोप लगाए थे। इस पर धूमल ने शिमला हाई कोर्ट में जयराम रमेश के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए एक करोड़ का दावा ठोंका था। धूमल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर खेद प्रकट किया और कहा कि उन्होंने जो आरोप लगाए थे, वह उन्हें वापस लेते हैं। उन्हें गलत जानकारी उपलब्ध करवाई गई थी।
Next Story