हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी निजी बस, मृतकों के परिजनों के लिए राहत राशि का ऐलान

Gulabi Jagat
4 July 2022 12:24 PM IST
खाई में गिरी निजी बस, मृतकों के परिजनों के लिए राहत राशि का ऐलान
x
खाई में गिरी निजी बस
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कुल्लू की सैंज घाटी के जंगला में सोमवार सुबह एक निजी बस खाई में गिर गई (Bus accident in Sainj valley of Kullu). हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 3 यात्री घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे, हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है इस बस में स्कूली छात्र भी थे, हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है.
राहत बचाव कार्य जारी- हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया. खाई में गिरने के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद प्रशासन को हादसे की सूचना दी गई. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी. उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी.
कुल्लू में सड़क हादसा
पीएम और सीएम ने किया ट्वीट- कुल्लू हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जाहिर किया है. पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर ने इस हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.
PMO से राहत राशि का ऐलान
राहत राशि का ऐलान- पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में मृतकों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा स्थानीय प्रशासन की ओर से घायलों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है.
पीएम मोदी का ट्वीट
स्कूली छात्र भी थे सवार- बताया जा रहा है कि बस में करीब 15 से 20 लोग (Bus Accident in Kullu) सवार थे. जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी थे, जो सैंज स्कूल की ओर आ रहे थे. एसपी गुरदेव शर्मा (SP Kullu Gurdev Sharma) ने कुल्लू में सड़क हादसा होने की पुष्टि (Bus accident in Himachal) की है.
सीएम जयराम ठाकुर का ट्वीट
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद प्रशासन को हादसे की सूचना दी गई. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी. उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी.
Next Story