हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

Gulabi Jagat
25 Jan 2023 10:48 AM GMT
हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सभी हिमाचलवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।
मेरी मंगलकामना है कि वीरों की यह भूमि पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाते हुए प्रगति के शिखर पर पहुंचे। श्री मोदी ने ट्वीट किया कि सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश देश का अठारहवां राज्य बना था।
Next Story