हिमाचल प्रदेश

सिस्‍सू झील व वाटर फाल के मुरीद हुए राष्‍ट्रपति

Gulabi Jagat
11 Jun 2022 7:24 AM GMT
सिस्‍सू झील व वाटर फाल के मुरीद हुए राष्‍ट्रपति
x
President Atal Tunnel Rohtang Visit, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को अटल टनल निहारने के लिए हिमाचल के जनजातीय इलाके सिस्सू में पहुंचे। राम नाथ कोविंद जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए है। यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति का जनजातीय संस्कृति से स्वागत किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें लाहुल स्पीति जिला के लोगों के रहन सहन बारे जनाकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया अटल टनल बनने के बाद इस क्षेत्र ने भी विकास की गति पकड़ी है और टनल बनने के बाद यह भूमि देश विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बनी है।
यहां से सीधे राष्ट्रपति सीधे अटल टनल रोहतांग के नार्थ पार्टल रवाना हुए। नार्थ पोर्टल में बीआरओ की योजक परियोजना द्वारा उन्हें अटल टनल रोहतांग की विस्तृत जानकारी दी गई। बीआरओ चीफ इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति को विस्तृत जनाकारी दी।



राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सिस्सू झील व वाटर फाल के मुरीद हो गए। राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ सिस्सू झील व वाटर फाल को कैमरे में कैद किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्‍टर रामलाल मार्कंडेय ने राष्ट्रपति को बताया कि इस खूबसूरत क्षेत्र को निहारने बहुत से पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार काम कर रही है। हालांकि लाहुल स्पीति के लोगों की ओर से राष्ट्रपति के लिए पारंपरिक व्यजनों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन राष्ट्रपति ने पैक्ड नाश्ता ही क़िया।
Next Story