- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रतिभा सिंह ने संगठन...
हिमाचल प्रदेश
प्रतिभा सिंह ने संगठन के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों को दी बधाई, कामगारों के अधिकारों पर काम कर रहा इंटक
Gulabi Jagat
4 May 2023 5:35 PM IST

x
शिमला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इंटक कामगारों के अधिकारों पर काम कर रहा है। प्रदेश भर में कामगारों से जुड़े मुद्दों को हल करने में इंटक का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इंटक के 76वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अग्रणी सगंठनों में से एक इंटक भी कांग्रेस का एक ऐसा मजबूत संगठन है, जो श्रमिकों और कामगारों के अधिकारों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि इंटक समय समय शर्मिकों व कामगारों की आवाज बुलंद करता है व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है जो बहुत ही सराहनीय हैं। प्रतिभा सिंह ने इंटक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इंटक की मजबूती और इसके विस्तार पर कहा है कि उन्हें इंटक में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा चाहिए। प्रतिभा सिंह ने मंडी के रिवालवर सरघवार पंचायत के गांव रोपडू के सैन्य जवान संदीप कुमार के असम में एक विस्फोट में शहीद होने पर दुख व्यक्त किया है।
TagsINTUCआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेप्रतिभा सिंह
Next Story





