हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Shantanu Roy
10 Oct 2023 5:34 PM IST
नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
x
जवाली। जिला पुलिस नूरपुर को नशा माफिया के खिलाफ छेड़े अभियान में जवाली के चलवाड़ा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार रात्रि चलवाड़ा में सूर्या व अरुण कुमार पुत्र राजन कुमार के घर में दबिश दी तथा तलाशी लेने पर 6.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा अरुण कुमार की लताश जारी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सूर्या व अरुण कुमार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपी सूर्या को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अरुण कुमार की तलाशी जारी है।
Next Story