- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- आज कांगड़ा-हमीरपुर में...
![PM Modi will thunder in Kangra-Hamirpur today PM Modi will thunder in Kangra-Hamirpur today](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/11/09/2200641--.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल विधानसभा चुनावों के प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को कांगड़ा और हमीरपुर में जनसभा का संबोधित करेंगे। ये विजय संकल्प रैलियां जिला कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान और हमीरपुर में सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में होंगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली से भाजपा को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। उधर, रैली को लेकर भाजपा ने मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। चुनावी प्रचार को लेकर मोदी की कांगड़ा में यह पहली रैली है। रैली में करीब 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कांगड़ा और नूरपुर संगठनात्मक जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलावा चंबा के दो विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे।