हिमाचल प्रदेश

मंडी जिले में पेनडाउन हड़ताल से मरीज परेशान

Admindelhi1
22 Feb 2024 6:20 AM GMT
मंडी जिले में पेनडाउन हड़ताल से मरीज परेशान
x
चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल जारी

मंडी: हिमाचल प्रदेश सहित मंडी जिला में भी चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल जारी है। सरकार द्वारा चिकित्सकों की मांगों को ना माने जाने को लेकर चिकित्सकों में भारी रोष व्याप्त है। जिस कारण चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर है । बुधवार को भी चिकित्सकों की हड़ताल जारी रही। चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से सरकार को चेताया है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया को 5 मार्च को सभी चिकित्सक अवकाश पर रहेंगे। जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को ओपीडी में डॉक्टर ना होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों द्वारा आपातकाल में ही सेवाएं दी गई।

लोग अस्पताल परिसर में लंबे समय तक चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। यह हड़ताल सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर बारह बजे तक चली। इस दौरान उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। मरीजों क ो ओपीडी के बाहर डॉक्टरों के इंतजार के लिए तीन घंटे कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।

Next Story