हिमाचल प्रदेश

डॉक्टरों की डेढ़ घंटे पेन डाउन स्ट्राइक के कारण मरीज़ों की आई आफत

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 1:06 PM GMT
डॉक्टरों की डेढ़ घंटे पेन डाउन स्ट्राइक के कारण मरीज़ों की आई आफत
x

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के 2500 डॉक्टर सुबह साढ़े 9 बजे से 11 बजे तक डेढ घंटे की हड़ताल पर रहें। जिससे अस्पताल पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। अगले तीन दिन तक डॉक्टर हर रोज डेढ़ घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। अस्पताल में पहुंचे मरीजों ने कहा कि वह सुबह से आए हैं, लेकिन डॉक्टर न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड व अन्य टैस्ट के लिए सुबह से भूखे पेट बैठें है, डॉक्टर कब आएंगे उन्हें पता नही है। प्रदेश के डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद को IAS अधिकारी के बजाए डॉक्टर कैडर से भरने, डॉक्टर्स के प्रशासनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने की मांगो सहित अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे को अदा करने की मांग कर रहे है।

चिकित्सा अधिकारी संघ के शिमला जिला अध्यक्ष दीपक कैंथला ने बताया कि इन मांगो के अलावा भी नए वेतन आयोग में चिकित्सकों को 4-9-14 को टाइम स्केल बहाल करना, विशेषज्ञ स्नातकोतर चिकित्सकों भत्ते की राशि को बढ़ाना, मेडिकल कालेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मैंबर्स को भी अकादमिक भता देना आदि मांगे भी शामिल है। गौरतलब है कि फरवरी महीने में भी चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया था। उसके बाद गठित की गई कमेटी का कोई भी ठोस परिणाम सामने नहीं आए है। परिणामस्वरूप फिर से डॉक्टरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

Next Story