हिमाचल प्रदेश

देश के नौ केंद्रों में शुरू हुई धान की खरीद, पोर्टल पर 1473 किसानों ने करवाया पंजीकरण, 486 को मिले टोकन

Renuka Sahu
6 Oct 2022 5:15 AM GMT
देश के नौ केंद्रों में शुरू हुई धान की खरीद, पोर्टल पर 1473 किसानों ने करवाया पंजीकरण, 486 को मिले टोकन
x
प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में बुधवार से धान की खरीद शुरू हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में बुधवार से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में नौ धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के किसान धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए बुधवार शाम तक 1473 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। बुधवार शाम तक तक किसानों को 486 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और फतेहपुर में रियाली, इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है।

इसके अलावा सिरमौर जिला में कालाअंब और पांवटा साहिब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी के मालपुरा ऊना जिला कि टकारला और टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन
खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन का कहना है कि प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में बुधवार से किसानों से धान की फसल की खरीद शुरू कर दी गई है। विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद फसल बेचने के लिए किसानों को टोकन नंबर और फसल बेचने की तिथि बताई जा रही है।
Next Story