- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुएं में गिरने से एक...

x
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगाना में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान गुगाना सुनीता देवी ने थाना में सूचना दी कि राम सिंह (44) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गुगाना की कुएं में गिरने के कारण मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व पुलिस ने पाया कि स्थानीय लोग पुलिस के पहुंचने से पहले व्यक्ति के शव को कुएं से निकाल कर घर ले आए थे। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए। मृतक राम सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सीएच देहरा भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई गई।
सोर्स: पंजाब केसरी
Next Story





