हिमाचल प्रदेश

735 ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम और 4.88 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Oct 2023 3:38 PM IST
735 ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम और 4.88 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार
x
धर्मपुर। मंडी जिला के तहत धर्मपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। धर्मपुर थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ गांव बहरी में दबिश देकर एक व्यक्ति के घर से 735 ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम व 4 लाख 88 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। बता दें कि बीते दिनों पंचायत बहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मारपीट से संबंधित लाइव किया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई थी कि यहां नशे का कारोबार होता है। इसी के चलते करते धर्मपुर पुलिस ने ये कार्रवाई अमल में लाते हुए संदेश दिया है कि नशे के कारोबारी को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी धर्मपुर रजनीश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है जिसे कल सरकाघाट न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Next Story