हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एलईडी रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, जीत के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद

Sarita
18 Sept 2022 8:16 AM IST
On the birthday of Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Jai Ram Thakur flagged off the LED Rath Yatra, sought blessings from the public for victory
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला से भाजपा की एलईडी रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला से भाजपा की एलईडी रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए एलईडी रथ यात्रा अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूर्ण जोश व जनून के साथ रिवाज को बदलने के लिए आगे बढक़र कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा मिशन रिपीट में सफल होकर राज्य में पुन: सत्तासीन होगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने विकास की गंगा गहरई है। इस अवसर पर हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डेजी ठाकुर, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव कुसुम सदरेट, पूर्व महापौर सत्या कौंडल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रियव्रत शर्मा, प्रमोद शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कांग्रेस छोड़ो अभियान
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस भी हमला किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उनका कांग्रेस छोड़ो अभियान निरंतरता व तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर का त्याग पत्र इसका सबसे ताजा उदाहरण है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने पार्टी के प्रति नाराजगी जताते हुए पद छोडऩे का ऐलान कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने संवारा मंडी अस्पताल परिसर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जोनल अस्पताल मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और जोनल अस्पताल परिसर में झाड़ू पकड़ कर साफ-सफाई भी की। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदान करने वाले युवाओं का आभार जताया और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर, 2022 तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक जवाहर ठाकुर, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Next Story