हिमाचल प्रदेश

12 सितंबर को सिविल अस्पताल और सल्याणा के बाल आश्रम में फल बांटकर 89वां जन्मदिन मनाएंगे शांता कुमार

Sarita
11 Sept 2022 10:20 AM IST
On September 12, Shanta Kumar will celebrate 89th birthday by distributing fruits at the Civil Hospital and Childrens Ashram in Salyana.
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि वे 12 सितंबर को जीवन के 88 वर्ष पूरे करके अपना 89 वां जन्मदिवस मना रहे है ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि वे 12 सितंबर को जीवन के 88 वर्ष पूरे करके अपना 89 वां जन्मदिवस मना रहे है । 90 वर्ष के निकट पहुंचना उनके लिए और परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है । पिछले कुछ वर्ष कोरोना संकट में बीते अब प्रभु कृपा से स्वस्थ है। इसलिए इस बार हमेशा की तरह 12 सितंबर को सब मित्रों के साथ जन्मदिन मनाएंगे।

शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की भी प्रसन्नता है कि उनकी हिंदी की आत्मकथा को उनकी बेटी इंदु ने अंग्रेजी में अनुवाद किया। परिवार की ओर से जन्मदिन के अवसर पर विवेकानंद अस्पताल और सिविल अस्पताल और सल्याणा के बाल आश्रम में फल बांटे जाएंगे।
Next Story