हिमाचल प्रदेश

अब जल्द ही शुरू होगा टापरी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा, परिवहन निगम का ट्रायल सफल

Sarita
10 Oct 2022 9:51 AM IST
Now Volvo bus service from Tapri to Delhi will start soon, Transport Corporations trial successful
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

एचआरटीसी अब किन्नौर के टापरी तक भी वोल्वो बस सुविधा देगी। जल्द ही निगम टापरी-दिल्ली वोल्वो बस सेवा शुरू करेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एचआरटीसी अब किन्नौर के टापरी तक भी वोल्वो बस सुविधा देगी। जल्द ही निगम टापरी-दिल्ली वोल्वो बस सेवा शुरू करेगा। इस सेवा को शुरू करने के लिए निगम ने सफल ट्रायल भी किया, जिसमें एचआरटीसी के चालक ने टापरी तक वोल्वो बस पहुंचाई और ट्रायल को सफल किया। इससे पहले टापरी तक ऑडनरी व डीलक्स बसें ही चलती थी। पिछले काफी समय से टापरी से स्थानीय लोग व सैनिक टापरी से दिल्ली के लिए सीधी वोल्वो बस सुविधा की मांग की रहे थे। ऐसे में निगम प्रबंधन ने वोल्वो बस सेवा का ट्रायल किया है। ट्रायल होने के बाद निगम प्रबंधन जल्द ही इस सेवा पर अंतिम निणर्य लेकर बस सेवा शुरू करेगा। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार टापरी किन्नौर के तहत आता है और टापरी बस अड्डा से वोल्वो बस सेवा की मांग की जा रही थी ताकि लोग शिमला व दिल्ली का आरामदायक सफर कर सकें। किन्नौर से टापरी करीब 35 किलामीटर है। ऐसे में किन्नौर के लोग भी आसानी से वोल्वो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Next Story