हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में किसानों को फसल बेचने के लिए स्थापित किए हैं नौ केंद्र, दो दिन में 16 मीट्रिक टन धान की खरीद

Sarita
7 Oct 2022 7:24 AM IST
Nine centers have been set up to sell crops to farmers in the state, purchase of 16 metric tonnes of paddy in two days
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में दो दिन में 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में दो दिन में 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में पांच अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में नौ धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के किसान धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेशभर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए गुरुवार शाम तक 1693 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। गुरुवार शाम तक किसानों को 650 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और फतेहपुर में रियाली, इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिला में काला अंब और पोंटा साहिब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी के मालपुरा ऊना जिला कि टकारला और टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के आधार पर फसल का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन का कहना है कि प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में किसानों से धान की फसल की खरीद शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम तक 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है।

Next Story