हिमाचल प्रदेश

NDRF और प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान, पौंग झील में नहाने उतरे दो लोग डूबे

Gulabi Jagat
4 Aug 2022 9:29 PM IST
NDRF और प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान, पौंग झील में नहाने उतरे दो लोग डूबे
x
NDRF और प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
पौंग झील की गहराई दो जिंदगियों को लील गई है. एनडीआरएफ की टीम को सर्च के लिए बुलाया गया. टीम पौंग झील पहुंची और तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है.
जिला कांगड़ा प्रशासन की ओर से बार-बार नदी नालों और झील के किनारे ना जाने की सलाह दी जा रही है, लेकिन प्रशासन की बात न मानकर लोग अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं. पौंग झील में लापता हुए दो लोगों में राज कुमार (45) पुत्र चंचल सिंह निवासी भयाल व रणजीत सिंह (32) निक्का राम निवासी नंदपुर भटोली शामिल हैं.
Next Story