हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिंह सिद्धू परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे

Gulabi Jagat
22 Jun 2023 7:18 PM IST
नवजोत सिंह सिद्धू परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे
x
चिंतपूर्णी। पूर्व क्रिकेटर एंव पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर न्यास के अधिकारियों और पुजारियों ने सिद्धू का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। प्रशंसकों ने जैसे ही अपने नेता को मंदिर परिसर में देखा तो उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। इस दौरान सिद्धू ने भी किसी को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।
Next Story