हिमाचल प्रदेश

संसदीय क्षेत्र की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का दावा, हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी बीजेपी

Renuka Sahu
23 March 2022 4:06 AM GMT
संसदीय क्षेत्र की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का दावा, हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी बीजेपी
x

फाइल फोटो 

भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से हाल ही में चार राज्यों में सरकार को रिपीट करवाया है, उसी तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से हाल ही में चार राज्यों में सरकार को रिपीट करवाया है, उसी तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। यह दावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पालमपुर में आयोजित बैठक में किया है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में वूल फेडरेशन पालमपुर के परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई।बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं कांगड़ा संसदीय सीट के प्रभारी त्रिलोक कपूर सहित 2017 के सभी भाजपा प्रत्याशी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप जिला कांगड़ा चंबा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं, ताकि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सके। प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रदेश त्रिलोकपुर ने बैठक में कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते शीर्ष नेतृत्व को पूर्व में किए गए कार्यों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।संगठन मंत्री पवन राणा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनाव तक पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम को धरातल पर उतारने पर जोर दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी या प्रत्याशी से रुष्ट न हो। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योजनाएं चलाई हैं, उनका लाभ आम आदमी तक पहुंचाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक लेकर जाएं। कार्यकर्ता कमर कस लें तथा अधिक लोगों का समर्थन हासिल कर भाजपा को रिपीट करवाने में भूमिका निभाएं। (एचडीएम)
मिशन रिपीट पर काम शुरू
प्रदेश में भाजपा ने मिशन रिपीट को लेकर इतिहास रचने के लिए भाजपा संगठन व सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है। प्रदेश में एक नया अध्याय शुरू करने हेतु कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की विशेष बैठक में नई रणनीति तैयार की गई। बताते चलें कि कांगड़ा व चंबा संसदीय क्षेत्र के लोग प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस को बारी-बारी से सत्ता का रास्ता दिखाते रहे हैं। अब मंगलवार को पालमपुर में आयोजित कांगड़ा-चंबा भाजपा संसदीय क्षेत्र की बैठक में चंबा तथा कांगड़ा के सभी विधायकों व मंत्रियों ने हाजिरी भरकर एकजुटता का परिचय देते हुए एक बार फिर सत्ता में वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह बैठक कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भी पैदा कर गई है। हाल ही में गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा मणिपुर में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का असर भाजपा कार्यकर्ताओं में देखा गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश सरकार व प्रदेश जयराम सरकार व केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा हुई तथा इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेताओं ने आह्वान किया। बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर एक कर रणनीति भी तैयार की गई।
Next Story