हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई, कही ये बात

Sarita
15 Sept 2022 9:34 AM IST
MP Pratibha Singh expressed concern over the deteriorating law and order situation in the state, said this
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, मारपीट और महिलाओं के साथ जघन्य अपराध से देवभूमि शर्मसार हो रही है और जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में मशगूल है। अपराधी हिमाचल में दाखिल हो रहे हैं। उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं है। समाज विरोधी तत्त्वों के हौसले बुलंद हैं। कानून के रखवाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा में जुटे हैं और अपराधियों को सत्ता पक्ष का पूरा संरक्षण है। प्रतिभा सिंह ने ऊना में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की दिनदहाड़े गोलियों से निर्मम हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है। उन्होंने इस हत्याकांड में शमिल अपराधियों को जल्द पकडऩे की मांग की है। आज लोगों को न्याय के लिए सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है।

Next Story