हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आज से करवट लेगा मानसून, तीन दिन यलो अलर्ट जारी

Sarita
19 Aug 2022 7:34 AM IST
Monsoon will take a turn in Himachal from today, Yellow alert issued for three days
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मॉनसून फिर सक्रिय होने वाला है। प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मॉनसून फिर सक्रिय होने वाला है। प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 21 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 22 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन हो सकता है। ऐसे में लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना है। 24 घंटों के दौरान नेहरी में 119, धर्मशाला व हमीरपुर 16-16, गोहर 12, जोगिंद्रनगर और राजगढ़ में 6-6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, राज्य आपदा संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में गुरुवार सुबह तक प्रदेश में 83 सडक़ें ठप थीं। इसके अलावा 31 बिजली ट्रांसफार्मर व नौ पेयजल परियोजनाएं भी बाधित हैं।
1130 करोड़ का नुकसान, 213 की मौत
हिमाचल में मॉनसून से नुकसान का दौर जारी हैं। प्रदेश में मॉनसून के कारण अब तक कुल 213 लोगो की मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा 393 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं छह लोग अभी भी लापता हैं। प्रदेश में मानसून के कारण अब तक कुल 1130 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका हैं। पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा 647 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं। जलशक्ति विभाग को मॉनसून के कारण 462 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 66 सडक़ें और 27 ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं।
Next Story