- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mohali: स्कूलों को बम...

x
Mohali मोहाली : मोहाली जिले के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों में डर का माहौल देखा जा रहा है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-71 मानव मंगल स्कूल, इन्फेंट जीसस समेत कई अन्य स्कूल शामिल हैं।
फिलहाल जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में मोहाली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा स्कूल की इमारतों, खेल मैदानों और पार्किंग की बारीकी से जांच की जा रही है। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी डर का माहौल बना हुआ है।
TagsMohaliस्कूलोंधमकीMohalischoolsthreats जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





