हिमाचल प्रदेश

भाजपा पर विधायक राजेंद्र राणा ने साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी पर चर्चा से भाग रही सरकार

Sarita
1 Aug 2022 9:53 AM IST
MLA Rajendra Rana targeted BJP, said - Government running away from discussion on unemployment
x

फाइल फोटो 

प्रदेश की जयराम सरकार बेरोजगारी पर चर्चा से भाग रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश की जयराम सरकार बेरोजगारी पर चर्चा से भाग रही है। भाजपा सरकार ने नौकरियों को बेचा है तथा जनता से झूठ कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी, जबकि सच्चाई यह है भाजपा सरकार दोषी पुलिस अधिकारियों को बचा रही है। ये शब्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने धर्मशाला में कहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव महंगाई पर लड़े थे, परंतु आज महंगाई से जनता परेशान है। महंगाई पर भाजपा कुछ बोलने को तैयार नहीं। श्री राणा ने कहा कि जिला कांगड़ा के साथ भाजपा सरकार ने छल किया है, लोगों में भाजपा के खिलाफ विरोध है। सरकार से लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है।

भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के साथ भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश से 57 उद्योग हिमाचल में बंद हो गए, जबकि भाजपा सरकार ने धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट पर 96 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। अग्निपथ योजना को लागू कर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने देश की रक्षा प्रणाली को कमजोर किया है। बच्चों को मजबूरी में मात्र चार सालों के लिए सेना ज्वाइन करनी पड़ रही है़, जिसको लेकर भी युवाओं में भारी रोष व्यापत है। कांग्रेस नेता राणा ने कहा कि पंजाब में डाक्टर के साथ जो घटना घटी है, तथा आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उनका जो अपमान किया है, यह सभी डाक्टरों का अपमान हैं। पंजाब में जबसे आम आदमी की सरकार बनी है, तब से कई घटनाएं घटी हैं।
Next Story