हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन से नाबालिग लड़की की मौत, दो घायल

Gulabi Jagat
6 July 2022 10:09 AM IST
भूस्खलन से नाबालिग लड़की की मौत, दो घायल
x
शिमला: हिमाचल में हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर (Monsoon in Himachal) टूट रही है. आए दिन बारिश के चलते कई हादसे सामने (Accidnet in Himachal) आ रहे हैं. शिमला जिले में भी मंगलवार रात हुई तेज बारिश एक लड़की के लिए जानलेवा साबित हुई. राजधानी के उपनगर ढली में पेट्रोल पम्प के नजदीक बुधवार तड़के हुए भूस्खलन (landslide in Shimla) की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है.
मृतक की (Girl dies in landslide in Shimla) पहचान करीना (14) पुत्री सतपाल के रूप में हुई है. घायलों में आशा (16) वर्ष व कुलविंदर (24) शामिल हैं. ये सभी एक परिवार से सम्बंध रखते हैं और हरियाणा के जीरकपुर के रहने वाले हैं. भूस्खलन की जद में आने से एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परिवार ने आयुर्वेदिक दवा बेचने का काम करता है और इन्होंने ढली में सड़क किनारे एक टैंट लगाया हुआ था.
शिमला में भूस्खलन.
परिवार के सदस्य इसी टैंट में रह रहे थे. सुबह 5 से 6 बजे के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने से टैंट तबाह हो गए और परिवार के 3 सदस्य कीचड़ में दब गए. इनमें एक की मौत हो गई और दो चमत्कारिक रूप से बच गए, जिनका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है. बता दें कि शिमला सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीती रात से तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है. जबकि, दो लोग घायल है. उन्होंनेक कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
Next Story