- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Minerva के आरव 619...
हिमाचल प्रदेश
Minerva के आरव 619 अंकों के साथ राज्य स्तर पर नीट में अव्वल
Ratna Netam
18 Jun 2025 3:50 PM IST

x
Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: मिनर्वा स्टडी सर्किल के छात्र आरव ठाकुर ने नीट-2025 में 720 में से 619 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर 500वीं रैंक प्राप्त कर जिले और संस्थान का नाम रोशन किया है। बिलासपुर के हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव निवासी आरव एम्स में दाखिला लेकर समाज सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "सफलता किस्मत से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मिलती है।" उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में मिनर्वा संस्थान ने राज्य में टॉप करने वाले आरव को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि आरव ने जेईई (मेन)-2025 में 99.29 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है और जिले भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। आरव के पिता जगदीप ठाकुर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठेड़ा में फिजिक्स के लेक्चरर हैं और उनकी मां सपना ठाकुर सरकारी हाई स्कूल चंदोह में टीजीटी हैं। आरव की बड़ी बहन अमृता ठाकुर फिलहाल टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा हैं। आरव नौवीं कक्षा से मिनर्वा स्कूल में पढ़ रहा है।
TagsMinervaआरव 619 अंकोंराज्य स्तरनीट में अव्वलAarav 619 marksstate leveltopper in NEETजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





