हिमाचल प्रदेश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान : हिमाचल में बारिश से लौटी ठंड, 14 सितंबर तक साफ रहेगा अंबर

Sarita
12 Sept 2022 10:12 AM IST
Meteorological Department Forecast: Cold returned due to rain in Himachal, Amber will remain clear till September 14
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

 

मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बीच सोमवार को राजधानी शिमला में जमकर बादल बरसे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बीच सोमवार को राजधानी शिमला में जमकर बादल बरसे। करीब अढ़ाई घंटे तक मूसलाधार बारिश का दौर चलता रहा। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंडक लौट आई हैं। बारिश के कारण राजधानी शिमला सहित प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि हिमाचल में अब 14 सितंबर तक मौसम लगभग साफ बना रहेगा। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं, 15 सिंतबर के बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। 15 सितंबर को प्रदेश में फिर से भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मानसून जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बना है। भारी बरिश के कारण प्रदेश में 332 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Next Story