- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: वोल्वो बस में...

x
Mandi मंडी: पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस में सवार युवक को 34 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए उसे थाने के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में डैहर में फोरलेन पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने अमृतसर से मनाली जा रही एक निजी वोल्वो बस को जांच के लिए रोका।
पुलिस जब तलाशी ले रही थी तो बस की सीट नंबर-36 पर बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर जब उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आदित्य (35) निवासी हाउस नंबर-29, वार्ड नंबर-5 सरवरी बाजार, डाकघर ढालपुर और जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
TagsMandiनशेखेपयुवकगिरफ्तारMandidrugsconsignmentyoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





